भागलपुर, नवम्बर 14 -- धान की बंपर पैदावार देने वाली हाइब्रिड किस्म पायनियर 27पी37 खुर्द चिरांय गांव में किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है और अब यह उनकी पहली पसंद बन गई है। गुरुवार को इसका क्रॉप कटिंग किया गया, जिसमें पायनियर धान की कटाई और अन्य धान का वजन करने के बाद इसकी पैदावार का आकलन किया गया। आकलन के बाद इसकी पैदावार अन्य शंकर धान की तुलना में तीन से चार क्विंटल प्रति एकड़ अधिक पाई गई। किसान रामविलास प्रसाद सिंह ने बताया कि पायनियर 27पी37 धान अन्य शंकर धान की अपेक्षा बेहतर उपज देता है, जिससे उन्हें आठ हजार से दस हजार रुपये प्रति एकड़ अधिक मुनाफा होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...