बिजनौर, जनवरी 28 -- उच्च प्राथमिक विद्यालय नांगल में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें उच्च प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने के साथ अध्यापकों को सम्मानित किया गया। शुभारंभ मुख्य अथिति भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र राजपूत और शीशराम शर्मा द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्राथिमक विद्यालय शहजादपुर व नांगल के बच्चों द्वारा मां सरस्वती वंदना और देशभक्ति पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामवासियों एवं अभिभावकों को शासन द्वारा चलाई जा रही शैक्षिक योजनाओं के विषय में अवगत कराया गया। एआरपी सुचि राणा द्वारा उपस्थित सभी अभिवावकों से अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की गई। न्याय पंचायत के प्रत्येक विद्यालय से उच्च प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.