हरदोई, दिसम्बर 5 -- हरदोई। शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक शहर कांग्रेस कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित व संचालन शहर उपाध्यक्ष व प्रभारी उमा राजवंशी ने किया। शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि एसआईआर को लेकर अच्छा कार्य करने वाले को शहर कांग्रेस कमेटी सम्मानित करेगी। शहर उपाध्यक्ष उमा राजवंशी ने कहा कि यह वोट कटवा सरकार है जो महिलाओं के सबसे अधिक वोट काट रही है। शहर उपाध्यक्ष सर्वेश कुशवाह, विनोद यादव, शहर महासचिव इस्लाम गाजी, कंट्रोल रूम इंचार्ज ममता पाल, मंडल अध्यक्ष शिल्पी वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, शहर सचिव अनूप सिंह, रितु सिंह तिवारी, तारेश्वरी पाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...