साहिबगंज, मई 5 -- बरहेट। बरहेट-शिवगादी मुख्य सड़क स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय के पास से रविवार को बरहेट थाना पुलिस ने अचेत अवस्था में एक युवक को बरामद कर सीएचसी पहुंचाया। वहां इलाज शुरू होने से पहले ही युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद युवक के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य राजाराम मरांडी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। युवक की पहचान थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव के दुर्गा मुर्मू (30) पिता गंगू मुर्मू के रूप में की गई। बताया जाता है कि मृतक के पिता गंगू मुर्मू झारखंड पुलिस में हजारीबाग में सेवारत हैं। मृतक के भाइयों ने मिर्गी से मौत की संभावना व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.