बस्ती, मई 24 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के मुंडेरवा थानाक्षेत्र में पिपरा गांव के पास शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे नीलगायों के झुंड से टकराकर एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंडेरवा भिजवाया। यहां हालत नाजुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि थानाक्षेत्र के टिटहरी निवासी अमित (27) शनिवार को अपनी बहन को लेने के लिए मुंडेरवा जा रहा था। महादेवा-मुंडेरवा मार्ग पर पिपरा गांव के सामने नीलगायों का झुंड से उनकी बाइक टकरा गई। अनियंत्रित होकर नीचे गिरे अमित को गंभीर चोट आई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा भिजवाया। यहां से अमित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...