रांची, सितम्बर 26 -- झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में शुक्रवार सुबह पुलिस और जिला प्रशासन ने करीब तीन घंटे तक छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान जेल के कुख्यात कैदियों समेत सभी कैदियों के वार्डों, सेल, और जेल अस्पताल की विशेष जांच की गई। हालांकि, जांच के दौरान जेल से कुछ भी संदिग्ध नहीं बरामद हुआ। जेल प्रशासन और पुलिस की टीम ने अलग-अलग दल बना कर पुरुष और महिला वार्ड, सेल, और अस्पताल समेत जेल के हर कोने की गहनता से जांच की। पुलिस और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से चलाए गए इस अभियान में जेल परिसर के अंदर कोई भी अवैध या आपत्तिजनक चीज मिलने की बात सामने नहीं आई। जिला प्रशासन ने बताया कि छापेमारी के दौरान जेल की स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में पाई गई। जेल के अंदर शांति और सुव्यवस्था बनी रही और कोई अप्रिय घटना भी नह...