हाथरस, अक्टूबर 11 -- हाथरस, संवाददाता। जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर के निकट देर रात को बाइक फिसल गई। जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उनको गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। रास्ते में एक युवक की मौत हो गई। दूसरे का उपचार जारी है। कस्बा हसायन निवासी 21 वर्षीय आरिफ पुत्र जफरुद्दीन अपने साथी प्रशांत के साथ गुरुवार की देररात बाइक से हसायन से हाथरस आ रहा था। इसी दौरान हाथरस जंक्शन क्षेत्र के रामपुर गांव के निकट उनकी बाइक अचानक फिसल गई। हादसे में आरिफ और प्रशांत दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया। इस दौरान आरिफ ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। आरिफ की मौत की सूचना मिलने प...