हरदोई, मई 15 -- हरदोई। बगहा मजरा भिठारी गांव में गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे अचानक पक्की दीवार भरभरा गई। उसके मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और दो साल की बेटी समेत चार लोग घायल हो गए। यह सभी लोग दीवार पर रखे छप्पर के नीचे बैठे थे। बगहा मजरा भिठारी गांव निवासी 35 वर्षीय जयराम खेती किसानी करता था। गुरुवार को जयराम अपनी पत्नी रेनू, दो वर्षीय पुत्री आभ्या, भाई श्रीराम की पत्नी रंजना 30 छप्पर के नीचे बैठे थे। छप्पर रखी पक्की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। इससे उसके मलवे में चारों लोग दब गए। चीखपुकार सुनकर सभी को मलवे से बाहर निकाला गया। इसमें जयराम की मौत हो गई। जबकि उनकी दो वर्षीय पुत्री आभ्या व पत्नी रेनू, भाई की बहन पत्नी रंजना को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर इलाज चल रहा है। शहर कोतवाल संजय त्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.