जहानाबाद, जून 1 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। प्रखंड मे रविवार दोपहर बाद करीब 3 बजे अचानक तेज हवा के साथ वर्षा होने लगी। तेज हवा के साथ करीब 15 मिनट तक हल्की वर्षा हुई। इसके पहले उमस भरी गर्मी का प्रकोप बना हुआ था। वर्षा होने से अचानक मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लोगों का कहना है कि इस वर्ष जेठ महीने में हर दो-तीन दिन के बाद वर्षा हो जा रही है। इससे गर्मी का प्रकोप पिछले वर्ष की तुलना में काफी कम है। पिछले वर्ष इस समय लू चल रही थी। जिससे जनजीवन प्रभावित था। पलेया के बड़े शर्मा ने बताया कि पिछले दो-तीन साल से जेठ महीने में काफी अधिक गर्मी और लू का प्रकोप था। लेकिन इस वर्ष गर्मी और लू का प्रकोप काफी कम है। अब तो रोहिणी नक्षत्र चल रहा है कुछ दिन में मानसून का आगमन भी हो जाएगा। वही किसान नागेंद्र शर्मा ने बताया कि रोहिणी नक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.