नई दिल्ली, मई 19 -- दिल्ली नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट mcdonline.nic.in में सोमवार को दिन में कई बार तकनीकी खराबी आई। इस दौरान वेबसाइट बुरी तरह से ठप रही। इस दौरान निगम की वेबसाइट से होने वाले कई प्रशासनिक कामकाज पर असर पड़ा। कई निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को भी इस संबंध में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों की तरफ से संपत्ति कर भुगतान करने के बाद निगम कर्मचारियों द्वारा उसके डाटा को चेक करने, स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस के साथ जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन करने जैसी निगम से जुड़ी सेवाएं भी प्रभावित रहीं। इन सभी सेवाओं को निगम वेबसाइट के जरिए ही संचालित किया जाता है। सोमवार को शाम चार बजे से साढ़े पांच बजे के दौरान वेबसाइट ठप रही। इसके बाद सोमवार रात को आठ बजे के बाद भी वेबसाइट नहीं चली। पश्चिम विहार के नागरिक गौरव ने कहा कि सोमवार को जन्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.