संवाददाता, नवम्बर 18 -- यूपी के बस्ती के एक गांव में शादी समारोह के दौरान कांड हो गया। शादी का पता लगने पर गुजरात से आई एक लड़की अचानक जयमाल स्टेज पर चढ़ गई। लड़की ने दूल्हे को अपना पति बताया शादी रोकने की मांग करने लगी। लड़की के हंगामे से दूल्हा हक्का-बक्का और दुल्हन सन्न रह गई। वह शादी न होने देने पर अड़ गई। इसी बीच लड़की ने अधिकारियों को फोन कर उनसे भी यही शिकायत की। अधिकारियों ने मौके पर पुलिस भेज दी। शादी में पहुंची पुलिस ने लड़की को शांत कराया। इसके बाद जैसे-तैसे शादी की रस्में पूरी कराई गईं। शादी तो हो गई लेकिन लड़की ने कहा है कि वह धोखा देने वाले को छोड़ेगी नहीं। कानून साथ देगा और वह इस मामले में इंसाफ हासिल करके रहेगी। यह घटना सोमवार की रात बस्ती के पैकोलिया थानाक्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह चल रहा था। सभी लोग नाच रहे थे और ...