उन्नाव, मार्च 28 -- अचलगंज, संवाददाता। अचलगंज नगर पंचायत के केशवनगर गांव में रहने वाले ऑटो रिक्शा चालक का गुरुवार शाम संदिग्ध हालात में घर के कमरे में फंदे पर शव लटका मिला। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक काफी दिनों से मानसिक तनाव में था। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अचलगंज के स्टेशन रोड स्थित केशव नगर के रहने वाले चालीस वर्षीय ललित उर्फ शशिकांत ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार शाम परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में पड़ोसियों को बुलाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच बाद आवश्यक कार्रवाई की है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.