कन्नौज, दिसम्बर 24 -- जलालाबाद,संवाददाता। अनोखी विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति की जा रही बिजली की घोषित कटौती इन दिनों किसानों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। शीत लहर और कड़ाके की ठंड के बीच खेतों में खड़ी रबी फसलों पर इसका सीधा दुष्प्रभाव देखने को मिल रहा है। तापमान में लगातार गिरावट के कारण फसलों पर पाला का असर बढ़ने लगा है, जिससे फसल को बचाने के लिए समय पर सिंचाई अत्यंत आवश्यक हो गई है। लेकिन बिजली कटौती के चलते किसान चाहकर भी फसलों को पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहे हैं। अनौगी फीडर क्षेत्र में बिजली कटौती से तकरीबन 48 गांव के किसान परेशान हैं। किसानों की मानें तो दिन में केवल दो-तीन घंटे बिजली मिल रही है। शाम पांच बजे से सुबह नौ बजे तक आपूर्ति के बाद पूरे दिन कटौती रहती है। नलकूपों पर सिंचाई का दबाव बढ़ने से किसान सर्द रातों में आलू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.