मुंगेर, दिसम्बर 31 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय टू अंतर्गत प्रखंड के अग्रहण पंचायत के अग्रहण गांव में निःशुल्क पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पंचायत समिति सदस्य ने फ़ीता काटकर किया। शिविर में पशु बांझपन निवारण को लेकर निःशुल्क परामर्श और सुझाव के साथ शिविर में कई आवश्यक जानकारी पशुपालक को दिया गया। पशुपालको ने शिविर में अपने अपने पशुओं के स्वास्थ्य की जांच कराया। शिविर में कुल 90 पशुपालकों के 198 पशुओं के बांझपन तथा सामान्य चिकित्सा किया गया। इस मौके पर भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी हवेली खड़गपुर डॉ. संजय कुमार, डॉ. संतोष प्रसाद सिंह , डॉ. मो. अली वफा, डॉ. नरसिंह पंडित आदि सहित पशु चिकित्सक, कर्मचारी और पशुपालक एवं अन्य ग्रामीण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.