हजारीबाग, मई 26 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती वर्ष पर जयंती समारोह का आयोजन हजारीबाग स्थित अग्रसेन भवन में रविवार को किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने की व संचालन दामोदर सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन रेणुका साहू ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर झारखंड प्रदेश के प्रांत प्रचारक गोपाल कुमार, विधायक प्रदीप प्रसाद, प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष सीमा शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं रानी अहिल्याबाई होलकर के प्रतिमा पर अतिथियों ने पुष्प अर्पित कर किया। रानी अहिल्याबाई होलकर एक महान मराठा शासिका थी। जिन्होंने मालवा क्षेत्र में होलकर राजवंश की स्थापना की। जिन्हें उनकी न्याय प्रियता, धार्मिकता के लिए जाना जाता...