रांची, जुलाई 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। अपर बाजार अग्रसेन पथ स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में 26वें तीन दिवसीय सावन महोत्सव मेले का शुभारंभ बुधवार को हुआ। आयोजन अग्रवाल सभा रांची की महिला समिति शाखा ने किया है। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसका आयोजन हर साल किया जाता है। बुधवार को मेले में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की झारखंड प्रतिनिधि सुचित्रा सिन्हा ने महिलाओं के अधिकारों पर चर्चा की। उन्होंने महिलाओं को समान वेतन, कार्यस्थल पर सुरक्षा और गरिमा का अधिकार दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं में बहुत हुनर है, बस उन्हें एक प्लेटफॉर्म की जरूरत है। इस मेले में 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें विभिन्न उत्पादों और सेवाओं के स्टॉल लगाए गए हैं। रीना सुरेखा ने बताया कि दूसरे दिन महिलाओं की ओर से सावन सिंघारा ...