फिरोजाबाद, सितम्बर 14 -- शिकोहाबाद। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन 15 सितंबर सोमवार से शुरू होगा। महोत्सव 24 सितंबर बुधवार तक चलेगा। विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। 22 सितंबर को महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकलेगी। अग्रवाल पंचायती धर्मशाला गढ़ैया में अग्रवाल मंडल अध्यक्ष संजीव गर्ग, कोषाध्यक्ष अमृत गर्ग एवं सचिव रजत शाह ने बताया कि महोत्सव में 15 सितंबर को थाल सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 16 को 5 से 8 वर्ष के बच्चों के लिए रंग भरो प्रतियोगिता होगी। शाम को सात बजे से मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। 17 सितंबर को बेबी फैंसी शो, शाम को अग्र प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, 18 सितंबर को तोल मोल के बोल प्रतियोगिता होगी, जिसमें 15 वर्ष से अधिक के प्रतिभागी प्रतिभा करेंगे। 19 सितंबर को म्यूजिकल चेयर तथा धार्मिक प्रश्नोत्तरी ...