फिरोजाबाद, सितम्बर 20 -- शिकोहाबाद में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को तोल मोल के बोल प्रतियोगिता का आयोजन कराया। इसमें बंपर प्राइज रीमा अग्रवाल ने जीता। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता संतोष अग्रवाल द्वारा किया गया। जिसमें कृष्णा मित्तल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शाम को अग्रवाल महिला मंडल द्वारा धार्मिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। जिसका संचालन प्रो. डॉ. मोहन लाल अग्रवाल एवं सीताराम शरण द्वारा किया गया। जिसमें अनेकों अग्रबंधुओं ने प्रतिभाग किया। संचालन अमन दीप मित्तल एवं रजत शाह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान अग्रवाल मंडल से संजीव गर्ग, अमृत गर्ग, अमित अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, अमन बंसल, अंकुर अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, सक्षम गर्ग, नितिन अग्रवाल, रवि बंसल, चिराग बंसल मौजूद ...