बुलंदशहर, फरवरी 8 -- सिकंदराबाद। अग्रसेन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अब चार विषयों में शोधार्थी अपना शोध कार्य कर सकेंगे। इसमें महाविद्यालय में संचालित सभी विषय वाणिज्य, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान एवं गणित शामिल हैं। इन विषयों में शोध उपाधि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा प्रदान की जाएगी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जितेंद्र कुमार शर्मा के प्रयासों से दो विषयो वाणिज्य एवं गणित में स्ववित्तपोषित व्यवस्था के अंतर्गत स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाएँ पिछले वर्ष से ही सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं, जिससे क्षेत्र के छात्र-छात्राएँ लाभान्वित हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...