बक्सर, जनवरी 5 -- कई निर्णय नगर के गोयल धर्मशाला में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया जिले के विभिन्न हिस्सों से जुटे हुए थे अग्रवाल समाज के काफी लोग फोटो संख्या 25 कैप्शन -सोमवार को बक्सर में मारवाड़ी सम्मेलन में भाग लेते प्रांतीय अध्यक्ष राकेश कुमार बंसल व अन्य। बक्सर, निज प्रतिनिधि। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश कुमार बंसल सोमवार को शाहाबाद भ्रमण के दौरान बक्सर पहुंचे। उनके साथ प्रांतीय उपाध्यक्ष मातादिन अग्रवाल, महामंत्री अंजनी कुमार सुरेका भी थे। इसको लेकर नगर के गोयल धर्मशाला में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता रोहतास गोयल व संचालन दीपक अग्रवाल ने किया। बैठक में संघ के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष पंकज मानसिंहका ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आजीवन सदस्यों को एक परिचय पत्र व सम्मेलन पिन दिया जाए...