हाथरस, जुलाई 10 -- हाथरस। आगरा रोड़ पर मीतई स्थित वृद्धाश्रम में गर्मी से परेशान वृद्धों के लिए अग्रवाल महिला सभा द्वारा 1 कूलर व 2 पंखे लगवाये गये। आश्रम में सभी वृद्धों को समोसे और चाय का नाश्ता कराया गया। वृद्धों की ज़रूरत अनुसार उनको बाल्टी व साबुन भी दिये गये। सभी सखियों ने बिस्किट व टोस्ट भी वृद्ध लोगो को वितरित किए। इस कार्य में अध्यक्ष कृतिका तायल, कोषाध्यक्ष कल्पना अग्रवाल, कॉर्डिनेटर शिल्पी गर्ग, पूर्वाध्यक्ष गुंजन गर्ग, पूर्वाध्यक्ष शिल्पी गर्ग ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...