अररिया, दिसम्बर 28 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। सामाजिक संस्था अग्रवाल महासभा की फारबिसगंज शाखा के द्वारा शहर के विभिन्न स्थलों पर कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर अग्रवाल महासभा के सचिव पवन अग्रवाल एवं उनके पुत्रों यथा राजू अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल और संजय अग्रवाल आदि सक्रिय दिखे। फारबिसगंज रेलवे स्टेशन परिसर, अनुमंडलीय अस्पताल में इलाजरत मरीजों, ऑपरेशन के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों सहित अन्य जरूरतमंदों के बीच किया गया। इस मौके पर अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ.आशुतोष कुमार,अस्पताल प्रबंधक प्रवीण कुमार,अग्रवाल महासभा के सचिव पवन अग्रवाल,अजातशत्रु अग्रवाल,अग्रवाल युवा मंच के अध्यक्ष सौरव अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष ई.आयुष अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.