गोड्डा, अक्टूबर 20 -- गोड्डा संवाद, सूत्र। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के अग्याबांध गांव में पोखर में नहाने के क्रम में डूबने से युवक की हुई मौत । मृतक युवक का नाम सुरेंद्र सोरेन है जिसकी उम्र करीब 18 वर्ष है । घटना के संबंध में बताया गया की युवक अपने घर से कुछ दूर पोखर में दोस्तों के साथ नहाने गया था , इसी क्रम में वो डूब गया , जब दोस्तों ने देखा तो उसे बाहर निकाला और उसे उठाकर आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा लाया , जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई । सदर अस्पताल में चिकित्सकों के द्वारा युवक की जान बचाने की काफी कोशिश की गई , लेकिन उसकी मौत हो गई । मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन रोने बिलखने लगे । वहीं अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मृतक के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.