हरदोई, जनवरी 8 -- हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम जोहना निवासी वंश गोपाल के घर में आठ जनवरी को आग लगने से पूरी गृहस्थी जल गई। घटना की जानकारी मिलने पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार की सहायता के लिए राहत सामग्री उपलब्ध कराई। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति डॉ. रमेश अग्रवाल एवं सचिव सुनील सिंह सोमवंशी ने आपदा अध्यक्ष महेश चंद्र को निर्देशित किया कि वे मौके पर पहुंचकर अग्नि पीड़ित परिवार की मदद करें। उपसभापति अखिलेश सिंह सिकरवार की उपस्थिति में आपदा अध्यक्ष महेश चंद्र व उनकी टीम डॉ. कलीमुल्लाह कुरैशी तथा चालक फरीद ने पीड़ित परिवार को तिरपाल, बाल्टी, मच्छरदानी, शॉल, ऊनी कंबल एवं किचन सेट सहित आवश्यक राहत सामग्री का वितरण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.