जमुई, जनवरी 1 -- लक्ष्मीपुर, निज संवाददाता अंचलाधिकारी रविकांत ने अग्नि कांड के पीड़ितों को अनुग्रह अनुदान राशि का चेक दिया। उन्होंने अपने कार्यालय में पीड़ितों को बारह बारह हजार का चेक दिया। जिन पीड़ितों को चेक दिया गया। उसमें रजिया देवी पति कारू बिंद साकिन मटिया बिंद टोला और मुकुल तांती पिता स्व. युगल तांती साकिन महुआ गढ़ का नाम शामिल है। अंचलाधिकारी रविकांत ने बताया कि पीड़ित रजिया देवी का दो गाय, एक बड़ा गाय का बच्चा और एक बकरी भी आगलगी की घटना में जल गए। उसके लिए संचिका खोलकर विधिवत जिला भेजा जा रहा है। वहां से स्वीकृति मिलने पर नियमानुसार सरकार द्वारा निर्धारित राशि रजिया देवी को दिया जाएगा। घटना के अड़तालिस घंटा बाद पीड़ितों को अनुग्रह अनुदान की राशि मिलने पर पीड़ितों में खुशी व्याप्त देखा जा रहा था। चकाई के लिए विकास के मामले में उपलब्धियो...