गोरखपुर, अप्रैल 25 -- घघसरा (गोरखपुर) हिन्दुस्तान संवाद। गीडा के सेक्टर 13 स्थित टोटल फास्टफूड प्रोजेक्ट प्रा लि. व गत्ता, दोना-पत्तल फैक्ट्री में हुए धमाके में अग्निशमन विभाग ने फैक्टरी मालिक हिमांशु मणि त्रिपाठी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि फैक्ट्री में घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। अग्निशमन विभाग की जांच में सुरक्षा मानक के विपरीत फैक्ट्री के संचालन की बात सामने आई है। उधर, धमाके में झुलसे श्रमिकों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। दो की हालत गंभीर है। दरअसल, गीडा के सेक्टर 13 में टोटल फास्टफूड प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड व गत्ता दोना-पत्तल फैक्ट्री में नूडल बनाने के दौरान बुधवार शाम हुए तेज धमाके में सात श्रमिक झुलस गए थे। सभी श्रमिक बिहार के अररिया जिले के हैं। इनमें दो की हालात गंभीर है। उनका बीआरडी मेडिकल कॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.