गोपालगंज, अप्रैल 15 -- थावे । एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड की बरारी जगदीश पंचायत के पाखोपाली गांव में मंगलवार को अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत अग्निशमन कर्मियों द्वारा आम लोगों को आग से बचाव की जानकारी दी गई। इस दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने, बिजली के शॉर्ट सर्किट से होने वाली आग और खेत-खलिहानों में लगने वाली आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को थावे अग्निशमन केंद्र की टीम ने बरारी जगदीश पंचायत के वार्ड संख्या 9, 10 और विदेशी टोला में मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस मौके पर अग्निशमन पदाधिकारी राजीव कुमार भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.