फिरोजाबाद, जनवरी 8 -- पश्चिम बंगाल से मृत अग्निवीर का शव उसके गांव गुंदाऊ में शुक्रवार को पहुंचेगा। इधर जवान सूरज के घर पर घटना के दूसरे दिन भी कोहराम मचा रहा। रिश्तेदार शुभचिंतक और क्षेत्र के लोगों का दिन भर मृतक के घर पर तांता लगा रहा। लोग शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देते रहे। परिजनों ने बताया कि सेना के अधिकारी सूरज के शव को लेकर गुरुवार को सुबह पश्चिम बंगाल से फिरोजाबाद के लिए हुए रवाना हो चुके हैं। वह सड़क मार्ग से आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को मृतक अग्नि वीर का शव उसके गांव गुंदाऊ पहुंचेगा। बताते चलें कि 2 दिन पूर्व पश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान अग्नि वीर सूरज की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। तत्पश्चात उसे वहीं पर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान अग्नि वीर की मौत हो गई।।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.