लोहरदगा, मार्च 3 -- लोहरदगा, संवाददाता। जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय नदिया हिंदू, लोहरदगा में आर्मी भर्ती कार्यालय, रांची के एआरओ सूबेदार मेजर राम पाल, हवलदार समरजीत ने अग्निवीर योजना के बारे में छात्रों को जानकारी दी। रजिस्ट्रेशन, आनलाइन आवेदन, लिखित परीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग, रनिंग, शारीरिक फिटनेस टेस्ट, डाक्यूमेंटेशन, मेडिकल, फाइनल मेरिट लिस्ट के बारे में जानकारी ली। साथ-साथ बिचौलियों से दूर रहने को कहा। छात्रों को बताया कि सेना में जाने के लिए कुछ बोनस मार्क्स दिए जाते हैं। एनसीसी के ए सर्टिफिकेट वाले को पांच-बी सर्टिफिकेट वाले को 10, सी सर्टिफिकेट वाले को 20 और सी सर्टिफिकेट के साथ आरडी परेड है, तो 25 बोनस मार्क्स दिए जाते है। खेल के क्षेत्र में भाग लेने वाले अभ्यर्थी को भी बोनस अंक दिया जाता है। अनुसूचित जनजाति के बच्चों को भी ऊं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.