मऊ, जनवरी 2 -- रानीपुर। ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश प्रभारी रविन्द्र राय ने कमथरी में आयोजित सम्मान समारोह में अपने ग्राम पंचायत के अग्लिवीर सेवा में चयनित तीन युवकों आदित्य, नन्दलाल प्रजापति और किशन प्रजापति के परिजनों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मनोज कुमार, जिला प्रभारी काशीनाथ यादव, सूरज कश्यप, बबलू गुप्ता, अशोक राय, बैजनाथ कश्यप, घूरा प्रजापति, संजय चौहान, मजहर अंसारी, अमित राय, बिमलेश यादव, संतोष सिंह , लल्लन चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.