मुजफ्फर नगर, अगस्त 26 -- अग्निवीर भर्ती रैली 2025 का उत्साह युवाओं में दिखाई दे रहा है। सोमवार को भर्ती का चौथा दिन रहा, जिसमें बुलंदशहर की खुर्जा तहसील और सहारनपुर के लिए पंजीकृत 1332 युवाओं में करीब 1100 दौड़ के लिए पहुंचे। सभी को अलग-अलग चरणों में 100-100 के समूह में दौड़ में शामिल किया। इसके बाद अन्य प्रक्रियों में भाग लिया। भर्ती के लिए एक दिन पहले आने के चलते रात में सड़कों पर युवाओं ने रात गुजारी, जिनकी सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। मुजफ्फरनगर में करीब चार साल बाद 2025 में अग्निवीर भर्ती रैली के लिए मुजफ्फरनगर को चुना गया है। मेरठ आर्मी रिक्रूटमेंट टीम चौधरी चरण सिंह स्पोट्स स्टेडियम और नुमाइश मैदान में भर्ती करा रही है। मेरठ आर्मी कर्नल सत्यजीत बिबेल के नेतृत्व में चल रही भर्ती दौड़ के चौथे दिन खुर्जा व सहारनपुर के युवाओं ने ...