रांची, जून 10 -- रांची/कोडरमा, हिटी। रांची के दीपाटोली कैंट में तैनात आर्मी के अग्निवीर जवान ट्रेन में नशाखुरानी का शिकार हो गया। इलाज के दौरा कोडरमा सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना सोमवार की शाम की है। जवान की पहचान मध्य प्रदेश के मंदसौर निवासी कृष्णपाल सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह भाई की शादी में शामिल होने घर गया था। वहां से रांची लौट रहा था। सोमवार शाम दोपहर वह बदहवाश हालत में कोडरमा स्टेशन पर उतरा। इसके बाद परिजनों को फोनकर बताया कि उसे किसी ने कुछ खिला दिया है, तबीयत ठीक नहीं लग रही है। इसके बाद वह कोडरमा स्टेशन के बाहर गिर पड़ा। युवक को अचेतावस्था में देख स्थानीय लोग उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे, वहां से गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल, कोडरमा रेफर किया गया। सदर अस्पताल में सोमवार की शाम इलाज के दौरान जवान क...