लखनऊ, फरवरी 10 -- छावनी क्षेत्र स्थित एएमसी स्टेडियम में चल रही सेना भर्ती रैली के पांचवें दिन मंगलवार को 'अग्निवीर जनरल ड्यूटी' (जीडी) श्रेणी के लिए युवाओं का उत्साह चरम पर रहा। कड़े सुरक्षा घेरे और पारदर्शी व्यवस्था के बीच कानपुर नगर जिले की विभिन्न तहसीलों से आए युवाओं ने अपना भाग्य आजमाया। कानपुर की चार तहसीलों का रहा दबदबा भर्ती कार्यालय लखनऊ के अनुसार, मंगलवार को आयोजित इस रैली में कानपुर नगर जिले की कानपुर, घाटमपुर, नरवल और बिल्हौर तहसीलों के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इन क्षेत्रों से कुल 1406 युवाओं को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे, जिनमें से 911 (64.79%) अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए स्टेडियम पहुंचे। कल फतेहपुर और लखनऊ के युवाओं की बारी रैली के छठे दिन, यानी 11 फरवरी अग्निवीर जनरल ड्यूटी श्रेणी के लिए दो प्रमुख जिलों के यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.