देवरिया, दिसम्बर 24 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। कोलकाता में सेना के कमाण्ड अस्पताल में इलाज के दौरान जिले के रहने वाले एक अग्निवीर की तीन दिन पूर्व मौत हो गई थी। अग्निवीर का पार्थिव मंगलवार को गांव पहुंचा। पार्थिव पहुंचते ही गांव भारत माता के जयकारे से गूंज उठा। डीएम दिव्या मित्तल, एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, सीओ मनोज कुमार समेत अन्य लोगों ने भी पहुंच कर श्रद्धांजलि दी। दोपहर बार गांव के समीप ही सरयू नदी के तट पर उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दे दी गई। परिजनों को रोता देख वहां मौजूद अन्य लोगों की भी आंखें भर आई। लार थाना क्षेत्र के खरवनिया के टोला मल्लह पुरवा के रहने वाले अश्वनी कुमार पुत्र वीरबल प्रसाद अग्निवीर सेना में वर्ष 2022 में भर्ती हुए थे। सेवा काल में दो वर्ष पहले उनके सिर में चोट लग गई थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका ...