मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर, पटना समेत 15 जिलों के लिए अग्निवीर बहाली की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में 17 से 28 फरवरी के बीच अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता और मेडिकल जांच होगी। पहली बार चक्कर मैदान में मुजफ्फरपुर भर्ती कार्यालय के अलावा दानापुर भर्ती कार्यालय की भी बहाली हो रही है। इसमें मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, सीवान, पटना, सारण, वैशाली और गोपालगंज के 7040 अभ्यर्थी विभिन्न तारीखों में शामिल होंगे। बहाली प्रक्रिया को लेकर सेना भर्ती कार्यालय को ओर से एडमिट कार्ड जारी किया गया है। इस संबंध में रविवार को मुजफ्फरपुर सेना भर्ती कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें बताया गया है कि ऐसा पहली बार ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.