पूर्णिया, मई 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने जलालगढ़ प्रखंड के ठाकुरबाड़ी चौक स्थित अग्निकांड पीड़ित ठाकुरबाड़ी चौक निवासी श्याम सुंदर चौधरी और उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने श्याम सुंदर चौधरी का दुःख बांटने का प्रयास किया और तत्काल उन्हें आर्थिक सहायता भी दी। विदित हो कि विगत दिनों ठाकुरबाड़ी चौक निवासी श्याम सुंदर चौधरी के पूजा सामग्री एवं किराना दुकान में बीते दिनों अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया। दुकान के ऊपर बना आवास, जिसमें पूरा परिवार रहता था, वह भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद सांसद पप्पू यादव वहां गये और न केवल घटना स्थल का निरीक्षण किया, बल्कि पीड़ित परिवार से मिलकर उनका दुख भी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.