बलिया, नवम्बर 30 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के उत्तरी दियरांचल के गोपालनगर मल्लाह बस्ती में शनिवार की लगी आग से बेघर हुए सात परिवारों के बीच रविवार को भाजपा नेता सूर्यभान सिंह पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों को ठंड से बचाव के लिए कम्बल, महिलाओं के लिए शॉल के साथ ही आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई। आग से किराना की दो दुकानें भी जल गई थीं। सूर्यभान सिंह ने भी उन्हें भी मदद दी। आश्वस्त किया कि प्रशासन स्तर पर हरसंभव सहायता मिल सके, इसके लिए वे पूरा प्रयास करेंगे। गांव में शनिवार की दोपहर आग लग जाने से एक दर्जन झोपड़ियां राख हो गई थीं। इससे सात परिवार बेघर हो गए थे। इस दौरान कैलाश साहनी, सूर्यदेव साहनी, सर्वदेव साह, विनोद सिंह, बीडीसी राम दुलार यादव, प्रदीप यादव, हरेराम यादव, कमलदेव यादव, बाल भगवान साहनी, शरन गोंड आदि थे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.