कोटद्वार, मार्च 18 -- महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर निगम के कलालघाटी में दो दिन पहले हुए अग्निकांड प्रभावित परचून दुकान स्वामी को आर्थिक सहायता प्रदान की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि कलालघाटी निवासी गजेंद्र सिंह की परचून की दुकान में दो दिन पहले शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी। इस अग्निकांड में उनका दुकान में रखा सारा सामान भी जल गया था और वे खुद आग बुझाने के प्रयास में झुलस गए थे। बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की प्रेरणा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपसी मदद से धन एकत्रित किया और गजेंद्र सिंह के आवास पर जाकर उनको सौंपा। मौके पर प्रशासन से प्रभावित दुकान स्वामी को 25 लाख रू. का मुआवजा देने की मांग की गई। वहीं आर्थिक सहायता प्रदान करने पर दुकान स्वामी गजेंद्र सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.