जौनपुर, दिसम्बर 24 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के गौरा बाजार में रविवार को दुकानों में लगी आग से पीड़ित व्यापारियों के क्षति की रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी गई है। आग लगने से दुकान और मकान के क्षतिग्रस्त होने से इन व्यापारियों को आवास मुहैया कराया जाएगा। कस्बा के गौरा बाजार निवासी विनोद जायसवाल अपने मकान में ही किराना का थोक व्यापार करते रहे हैं। मकान के अगले हिस्से में दुकान और पीछे गोदाम तथा ऊपर आवास है। रविवार को शार्ट सर्किट से लगी आग में इनकी दुकान, गोदाम और आवास जलकर नष्ट हो गए। इसी से सटे इनके भतीजे दीपू जायसवाल की जनरल स्टोर और फैयाज की रेडीमेड की दुकान भी जल गई है। बगल के शमसे आलम के कपड़ा की दुकान को भी क्षति पहुंची है। नगर पंचायत के ईओ शशिकांत तिवारी ने बताया कि पीड़ित व्यापारियों की क्षतिपूर्ति के लिए लेखपाल राहुल मिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.