गोंडा, मार्च 23 -- इटियाथोक। क्षेत्र के जमुनही हरदोपट्टी गांव में हुए अग्निकांड के पीड़ित परिवारों से क्षेत्रीय विधायक विनय द्विवेदी ने मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों की मदद करते हुए राशन, कपड़ा सहित दैनिक उपयोग की सामग्रियां उपलब्ध करायी। विधायक ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर सभी पीड़ित परिवारों को शीघ्र संभव मदद दिलाने के लिए निर्देशित किया। घटना में प्रदीप कुमार, बच्छराज, दूल्हम, सहजराम, रामगोविन्द, श्रीगोविंद, रामबचन, प्रहलाद, रामदेव, झगरु आदि का घर जलकर राख हो गया था। इस मौके पर सुरेश कुलदीप, संतोष चौरसिया, रामकुमार पाण्डेय, मंशाराम, ज्योति चन्द्र तिवारी, अश्वनी मिश्रा, अजय राठौर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.