लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- मझगई थाना क्षेत्र के गांव विष्णुपुर में अचानक आग लगने से करीब चौबीस ग्रामीणों के घर व उसमें रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया था। शनिवार को भाजपा विधायक रोमी साहनी अग्नि पीड़ितों के पास पहुंचे और उनमें नगद धनराशि के साथ बिछाने के लिए कंबलों का वितरण किया। पलिया तहसील क्षेत्र के विष्णुपुर में दो दिन पूर्व भयंकर आग लग गई थी। अग्निकांड में करीब 24 ग्रामीणों के घर जलकर राख हो गए थे। शनिवार को विधायक रोमी साहनी लखनऊ से सीधे अग्नि पीड़ितों के गांव विष्णुपुर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को पांच कम्बल के साथ पीड़ितों को पचास हजार रुपए की नगद धनराशि दी। विधायक रोमी साहनी ने अग्नि पीड़ितों को एक एक आवास और सरकारी सहायता दिलाने के निर्देश दिए भी अधिकारियों को दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.