मुजफ्फरपुर, जून 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में दूरस्थ शिक्षा निदेशालय की परीक्षाएं अगस्त महीने से शुरू होंगी और दिसंबर तक चलेंगी। इसकी जानकारी दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के नोडल अफसर प्रो. सतीश कुमार राय ने दी। उन्होंने बताया कि बारी-बारी से डिस्टेंस की सभी लंबित परीक्षाएं ली जायेंगी। बीआरएबीयू के डिस्टेंस में 82 परीक्षाएं लंबित हैं। अभी पहले बीलिस की परीक्षा होनी है। इन 82 परीक्षाओं में 12 हजार परीक्षार्थियों को शामिल होना है। वर्ष 2013 से ही यह परीक्षाएं लंबित हैं। प्रो. सतीश कुमार राय ने बताया कि परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां हो रहीं हैं। दिसंबर तक परीक्षा खत्म होने के बाद जनवरी से कॉपियों का मूल्यांकन किया जायेगा। कॉपियों के मूल्यांकन में बीआरएबीयू के शिक्षक लगाये जायेंगे। 12 हजार छात्रों की लगभग चार से पांच लाख कॉपियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.