संभल, जुलाई 23 -- संभल। जिला कुश्ती संघ उत्तर प्रदेश द्वारा 8 से 10 अगस्त तक आगरा में अंडर-23 पुरुष एवं महिला यूपी स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रतिभागियों की उम्र 23 वर्ष और उससे कम होनी चाहिए। 2002 से 2006 के बीच जन्मे कुश्ती खिलाड़ी अंडर -23 कुश्ती चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए पात्र हैं। वहीं 2007 में जन्मे कुश्ती खिलाड़ी चिकित्सा प्रमाण पत्र और माता पिता की अनुमति के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं। प्राधिकृत निवास स्थान को आधार कार्ड, पासपोर्ट या जन्म प्रमाण पत्र द्वारा सत्यापित किया जाएगा। जो कुश्ती खिलाड़ी संबंधित जिले के स्थायी निवासी हैं, वे संबंधित जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कुश्ती कोच भोले सिंह त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश कुश्ती के नियमों के अनुसार फ्री स्टाइल, ग्रीको र...