नई दिल्ली, जुलाई 19 -- सूर्य हर माह में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। 17 अगस्त को सूर्य सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिस वजह से 17 अगस्त को सिंह संक्रांति होगी। सूर्य के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को जीवन में मान- सम्मान मिलता है और पद- प्रतिष्ठा में वृद्दि होती है। सूर्य को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को जीवन, ऊर्जा व बल का कारक बताया गया है। सूर्य सिंह राशि में प्रवेश कर पहले कुछ राशियों को फायदा पहुंचाएंगे। आइए जानते हैं सूर्य सिंह राशि में प्रवेश कर किन राशियों को देंगे शुभ फल- मेष राशि: सूर्य गोचर के शुभ प्रभाव से मेष राशि के जातक सुख-सुविधाओं की चीजों में पैसे खर्च कर सकते हैं। भूमि या वाहन की खरीदारी कर...