रुद्रप्रयाग, अगस्त 12 -- जनपद के सबसे बड़े ब्लॉक अगस्त्यमुनि में मंगलवार को ऐसा राजनीतिक घटनाक्रम हुआ कि सभी देखते ही रह गए। कांग्रेस को बिना लड़े ही प्रमुख पद से बाहर का रास्ता देखना पड़ा जबकि भाजपा की भुवनेश्वरी देवी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय हो गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह भाजपा नेता देवेश नौटियाल कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री देवी को साथ लेकर अगस्त्यमुनि स्थित ब्लॉक मुख्यालय निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। यहां गायत्री देवी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके साथ ही प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी भुवनेश्वरी देवी का निर्विरोध चुनाव सुनिश्चित हो गया। इससे पहले सोमवार को भाजपा के शांति प्रसाद चमोला (ज्येष्ठ प्रमुख) और सविता भंडारी (कनिष्ठ प्रमुख) भी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। इन पदों पर कांग्रेस या निर्दलीय की ओर से कोई नामांकन न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.