कौशाम्बी, अक्टूबर 9 -- पइंसा (कौशाम्बी), हिन्दुस्तान संवाद पइंसा थाना क्षेत्र के बनपुकरा गांव में गुरुवार की सुबह खेलते वक्त एक डेढ़ वर्षीय मासूम ने विद्युत तार मुंह में भर लिया। उसी वक्त लाइट आ गई, जिससे करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बनपुकरा मजरा जवई पड़री निवासी सर्वेश पटेल पेशे से राजगीर हैं। गुरुवार की सुबह वह किसी के मकान का निर्माण करने चले गए थे। उनकी पत्नी रेशमा देवी डेढ़ वर्षीय बेटे अश्विनी सिंह को घर पर पड़ोसियों के बच्चों के भरोसे छोड़कर धान काटने खेत चली गई थी। खेलते-खेलते मासूम ने जमीन के करीब लटक रहा बिजली का तार मुंह में भर लिया। तार मुंह में भरते ही लाइट आ गई और करंट की चपेट में आकर बच्चे की मौके पर मौत हो गई। पड़ोसियों की सूचना पर माता-पिता बदहवाश हालत में घर पहुंचे। इकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.