कौशाम्बी, फरवरी 12 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि आरोपी सुधीर पुत्र कामता प्रसाद निवासी मेड़ुआ सलेमपुर ने 27 जनवरी 2025 को उसकी 13 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया था। मामले में पीड़िता की तहरीर पर 30 जनवरी को मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने किशोरी को बरामद किया। कोर्ट में दिए गए कलमबंद बयान में किशोरी ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया है। इसका विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की है। बयान के आधार पर पुलिस ने दुराचार की धारा भी तरमीम की। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही थी। इसी बीच बुधवार की सुबह उप निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह को खबर मिली कि वह बकोढ़ा पुल तिराहा के पास किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही एसआई ने हमराहियों के साथ घेराबंदी कर उसको गिरफ्तार कर लिया। सरायअकिल इंस्पेक्टर सुनील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.