उन्नाव, फरवरी 22 -- उन्नाव, संवाददाता। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के अजमाखेड़ा गांव में बारात की अगवानी के दौरान विवाद के बाद फायरिंग में दो युवक गंभीर घायल हो गए। दोनों युवकों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में भाजपा नेता सहित तीन नामजद व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के बक्शीखेड़ा गांव निवासी रामस्वरूप के पुत्र प्रदीप की बारात क्षेत्र के ही आदमपुर भाषी के मजरा अजमाखेड़ा निवासी अमृतलाल के यहां गई थी। शनिवार रात करीब 11 बजे अगवानी के दौरान बाराती डांस कर रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर बारातियों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। कुछ लोगों ने खेत किनारे गड़े बांस के डंडे उखाड़कर एक-दूसरे पर हमला शुरू कर दिया। इसी दौरान बारातियों में शामिल एक युवक ने फायर...