जयपुर, फरवरी 22 -- राजस्थान के कई इलाकों में दिन का तापमान बढ़ने लगा है। सर्दी के बाद अब गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। अगले हफ्ते भी तापमान बढ़ेगा और गर्मी पहले से और ज्यादा महसूस होगी। वहीं सुबह-शाम की सर्दी भी अब नाम मात्र की रह गई है। राज्य में आने वाले सप्ताह में शुष्क मौसम रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को ये जानकारी दी है। मौसम केंद्र के मुताबिक आने वाले हफ्ते में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावनाएं हैं। यानी बारिश की संभावना नहीं है, आसमान खुला रहेगा। हालांकि 23 और 24 फरवरी को दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन मौसम मुख्य रूप से शुष्क ही रहेगा।2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि अगले 48 घंटे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.