समस्तीपुर, सितम्बर 20 -- पूसा। उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के से मध्यम बादल रह सकते है। इस दौरान अगले 12-24 घंटों में मैदानी व तराई भाग के जिलों के कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा हो सकती है। इस दौरान एक दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। अगले 20 सितंबर की दोपहर के बाद आमतौर पर मौसम शुष्क रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताया है। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 24 सितंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में औसतन 3 से 7 किमी प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चल सकती है। इस अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 से 95 प्रतिशत व दोपहर में 62 से 65 प्रतिशत रह सकता है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री एवं न्यूनतम 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.